मुजफ्फर नगर, जुलाई 21 -- सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल के मेधावी छात्र ने नीट यूजी परीक्षा में 624 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 4059 हासिल की। इस उपलब्धि से उन्होंने अपने माता-पिता, विद्यालय तथा जनपद का नाम रोशन किया। छात्र की इस सफलता के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक संजय तोमर एवं विद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथियों जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर हरेंद्र शर्मा , शंकर सिंह भोला व परवीन चौधरी का पुष्पगुच्छ भेंट कर, पटका पहनाकर तथा स्मृति स्वरूप पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। हरेंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी तथा शारिक और उनके परिवार को हार्दिक शुभकामनाए दीं। यह भी पढ़ें- इन्फिनिटी लर्न के छात्र NEET UG 2026 के परिणामों के बाद देश के शी...