पलामू, मई 2 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिध। नीट परीक्षा चार केंद्रों पर रविवार को होगी। इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस परीक्षा में 1800 परीक्षार्थी शामिल होंगें। जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश ने बताया कि सभी केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं भी व्यवस्थित कर ली गई है। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा आयोजित होगी। वहीं वीक्षण कार्य के लिए अतिरिक्त शिक्षक भी लगाये गए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर एक-चार की पुलिस बल भी तैनात रहेंगे। वहीं स्टैटिक दंडाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। जिन स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं,इसमें मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (जिला स्कूल), मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय गर्ल्स (केजी स्कूल), गिरिवर प्लस-2 हाई स्कूल और योध सिंह नाम...