आरा, जून 26 -- आरा, निज प्रतिनिधि । नीट परीक्षा में कथित अनियमितता, पेपर लीक, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर शुक्रवार को भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी ने अध्यक्ष डॉ. श्रीधर तिवारी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी की गई। डॉ. तिवारी ने महंगाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस और खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। पूर्व जिला अध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद सिंह, स्टेट बार काउंसिल के सदस्य पन्नग कुमार त्रिपाठी, प्रो. अरुण कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी वीरेंद्र मिश्रा, युवा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, साकेत तिवारी, प्रशांत ओझा, गोलू तिवारी, प्रमोद राय, बृजेश यादव, राजेश कुमार, चितरंजन मुन्न...