नीट परीक्षा पेपर लीक होना बेहद गंभीर : कैलाश यादव
रांची, मई 13 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश राजद के प्रवक्ता कैलाश यादव ने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार और एनटीए पर तीखा हमला बोला। राजद नेता ने बुधवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि लगातार दूसरी बार नीट परीक्षा में पेपर लीक होना बेहद गंभीर विषय है और इससे मोदी सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एनटीए जैसी स्वायत्त संस्था निष्पक्ष तरीके से परीक्षा कराने में विफल साबित हुई है। उन्होंने मांग की कि एनटीए के चेयरमैन समेत पूरी टीम पर कठोर कार्रवाई की जाए, पेपर लीक गिरोह का खुलासा किया जाए और दोषियों को सख्त सजा दी जाए। यह भी पढ़ें- NEET UG 2026 रद्द के बाद बवाल, परीक्षा सिस्टम पर भी सवाल; क्या अब ऑनलाइन होगा मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम? यह भी पढ़ें- नीट परीक्षा लीक हुई और फिर रद्द, राजस्थान के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.