फतेहपुर, जुलाई 18 -- फतेहपुर। अखिल भारतीय नीट यूजी परीक्षा में महर्षि विद्या मन्दिर सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल के कई छात्र-छात्राओं ने ऑल इंडिया नीट परीक्षा में उत्कृष्ट अंक लाकर न सिर्फ अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, बल्कि अपने माता पिता और विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य समेत शिक्षकों ने इन मेधाओं सफलता के लिए बधाई दी है। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अभिनव शुक्ला 603 अंक, युवराज 598 अंक, युसरा जब्बार 551 अंक, नवल अग्निहोत्री 545 अंक, रिद्धि त्रिवेदी 530 अंक, प्रखर द्विवेदी 501 अंक व आयुष गुप्ता ने 501 अंक इनके अतिरिक्त अलसबा रईस, कशिश सिंह व ऐश्वी श्रीवास्तव ने भी सफलता का परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस कठिन दौर में अपना मुकाम हासिल करना बड़े गौरव की बात है। जीवन में सदैव अवसर आते रह...