सिमडेगा, अप्रैल 28 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। मौके पर डीसी ने नीट परीक्षा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मौके पर डीईओ मिथिलेश केरकेट्टा ने बताया कि जिले में कुल 141 परीक्षार्थी नीट यूजी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन 3 मई को अपराह्न 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इसके लिए पीएम केंद्रीय विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। डीसी ने कहा कि परीक्षा को पूरी पारदर्शी व्यवस्था एवं अनुशासन के साथ संपन्न कराया जाए। यह भी पढ़ें- शहर में तीन को आठ केंद्रों पर नीट, डीसी ने की समीक्षा उन्होंने केंद्र पर मजिस्ट्रेट एवं पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, सीसीटीवी कै...