रांची, जून 16 -- रांची। रांची रेलमंडल ने नीट परीक्षा को लेकर दो स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे मुख्यालय को भेजा है। प्रस्ताव में 21 जून को ट्रेन चलाने की योजना है। एक स्पेशल ट्रेन धनबाद वाया बड़काकाना मार्ग में चलाई जाएगी। दूसरी स्पेशल ट्रेन डालटनगंज वाया टोरी होकर चलाने को है। ज्ञात हो कि रांची में रविवार को 21 जगहों में नीट परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें करीब 10 हजार छात्र शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...