कटिहार, अप्रैल 30 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में 3 मई को आयोजित होने वाली नीट (यूजी) परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। परीक्षा का शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संचालन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। जिले में इस बार सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह 11 बजे से शुरू होगा और दोपहर 1:30 बजे तक ही मान्य रहेगा। इसके बाद सभी केंद्रों का प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। प्रशासन ने परीक्षार्थियों से समय से पहले केंद्र पहुंचने की अपील की है, ताकि जांच प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इन केन्द्रों पर होगी परीक्षा यह भी पढ़ें- नीट : कड़ी सुरक्षा के बीच तीन मई को सात केंद्रों पर होगी परीक्षाइन केन्द्रों...