रामगढ़, जून 18 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। 21 जून  को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संचालन को लेकर उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा से संबंधित तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत बैठक में उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में नीट परीक्षा संचालन को लेकर उपायुक्त की समीक्षाबैठक में दिशा-निर्देश उपायुक्त ने कहा कि नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण परीक्षा के आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा से जुड़ी सभी तैयारियों को समय पर पूर्ण कर लिया जाए तथा पूरी प्रक्रिय...