फरीदाबाद, जून 19 -- फरीदाबाद, सरसमल। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए फरीदाबाद पुलिस ने शुक्रवार को व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की रूपरेखा तैयार की है। जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर 21 जून को होने वाली परीक्षा के लिए 500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को दो चरण की तलाशी के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा केंद्रों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने, नकल रोकने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- NEET 2026 Re-exam: नीट यूजी परीक्षा से पहले कल देशभर में मॉक ड्रिल, 1.5 लाख CCTV, 2.5 लाख पुलिसकर्मी तैनात पुलिस उपायुक्त एनआईट...