देवघर, जून 21 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। नीट (यूजी)-2026 परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने 21 जून को विशेष रेल व्यवस्था की घोषणा की है। यह भी पढ़ें- नीट यूजी-2026 परीक्षा : चार केंद्रों पर आज होगी परीक्षाविशेष ट्रेनें परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए कई ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। वहीं दो विशेष मेमू ट्रेनों का भी परिचालन किया जाएगा। रेलवे द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार 21 जून को चलने वाली ट्रेन नंबर- 22321 हूल एक्सप्रेस को अंडाल और सिऊड़ी खंड के बीच सभी स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है। यह भी पढ़ें- नीट अभ्यर्थियों के लिए 20 व 21 जून को चलेगी परीक्षा विशेष ट्रेनपरीक्षा से संबंधित ट्रेन सेवाएँ इसी प्रकार 05573 सरायगढ़-देवघर स्...