सहारनपुर, जून 17 -- सहारनपुर। नीट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने 21 जून को सहारनपुर और चंडीगढ़ के बीच दो विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इन ट्रेनों के संचालन से परीक्षा देने जा रहे छात्रों और उनके अभिभावकों को यात्रा में काफी सुविधा मिलेगी। रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 04553 सहारनपुर-चंडीगढ़ एग्जाम स्पेशल 21 जून को सुबह 06:00 बजे सहारनपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन सरसावा, यमुनानगर, जगाधरी वर्कशॉप, मुस्तफाबाद, बराड़ा तथा अंबाला कैंट स्टेशनों पर ठहराव करते हुए सुबह 08:20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वहीं वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04554 चंडीगढ़-सहारनपुर एग्जाम स्पेशल शाम 07:30 बजे चंडीगढ़ से रवाना होगी। यह ट्रेन निर्धारित मार्ग से होते हुए रात 10:00 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। रेलवे...