साहिबगंज, जून 21 -- साहिबगंज। नीट यूजी परीक्षा को लेकर रेलवे ने रविवार को दानापुर-साहिबगंज के बीच 03236 एवं 03235 नंबर से स्पेशल ट्रेन चलायी है। इससे परिक्षार्थियों को काफी राहत मिली है। जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 03236 दानापुर-साहिबगंज परीक्षा विशेष दानापुर से सुबह 05.15 बजे खुली है जो साहिबगंज दोपहर 13.45 बजे पहुंची। वहीं 03235 नंबर से साहिबगंज-दानापुर परीक्षा विशेष ट्रेन साहिबगंज से दोपहर 05.20 बजे शाम को खुलेगी। इधर यह ट्रेन मालदा डिवीजन के अंतर्गत आने वाले मिर्जाचौकी, पीरपैंती, शिवनारायणपुर, कहलगांव, एकचारी, घोघा, भागलपुर, अकबरनगर, सुल्तानगंज, बरियारपुर, जमालपुर, धरहरा, अभयपुर व कजरा स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रूकेगी। यह भी पढ़ें- आज चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन यह भी पढ़ें- नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा में चली 26 मेमू व ...