मधुबनी, अप्रैल 29 -- मधुबनी। जिले में 3 मई को होने वाली नीट (यूजी) परीक्षा के शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। डीएम आनंद शर्मा और पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को संयुक्त रूप से ब्रीफिंग दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे तक ही मान्य होगा। इसके बाद केंद्र का प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। डीएम ने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक या संदिग्ध सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी। यह भी पढ़ें- आगामी तीन मई को कड़ी सुरक्षा में होगी नीट-यूजी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.