पटना, जून 5 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि नीट परीक्षा के प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी सुनिश्चित करें। असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखें। किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा कदाचार की सूचना मिलने पर तत्काल कठोर कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में 21 जून को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-2026 की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने परीक्षा के सफल, निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन के लिए कई आवश्यक निर्देश दिये। कहा कि किसी भी केंद्रों पर परीक्षा के आयोजन में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा सभी निर्धारित मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षि...