बिजनौर, जून 22 -- 'नीट (यूजी)-2026' प्रवेश परीक्षा को जनपद में निष्पक्ष, नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य और किसी भी संभावित चिकित्सा आपातकाल से निपटने के लिए भी प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। ​परीक्षा के दौरान किसी भी आपातकालीन चिकित्सा सहायता की तत्परता को परखने के लिए नोडल अधिकारी डॉ. कृष्ण कान्त राहुल ने खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने एम्बुलेंस सेवाओं की सक्रियता और रिस्पॉन्स टाइम को जांचने के लिए कंट्रोल रूम से दोपहर ठीक 01:19 बजे एक सरप्राइज टेस्ट कॉल किया। कंट्रोल रूम से कॉल मिलते ही 108 एम्बुलेंस सेवा की त्वरित कार्यप्रणाली देखने को मिली। यह भी पढ़ें- एग्जाम सेंटर्स में क्या मिलेगी सुविधा? 15 मिनट एक्ट्रा...