शामली, अप्रैल 2 -- शामली। कैराना लोकसभा क्षेत्र की सांसद इकरा हसन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को ज्ञापन सौंपकर जनपद शामली में नीट परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाने की मांग की है। सांसद ने अपने ज्ञापन में अवगत कराया कि वर्तमान में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के लिए शामली जनपद में कोई भी परीक्षा केंद्र स्थापित नहीं है। इसके चलते यहां के विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए दूर-दराज के जनपदों में जाना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक, मानसिक और परिवहन संबंधी कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए यह स्थिति और भी अधिक चुनौतीपूर्ण है। जनपद शामली एवं आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, लेक...