नीट परीक्षा केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत
वाराणसी, जून 20 -- वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में समीक्षा बैठक के दौरान तीनों जोन के डीसीपी से कहा कि हर सप्ताह अपने जोन के काम की समीक्षा करें। एसीपी, एसएचओ एवं विवेचकों की अलग-अलग जवाबदेही तय करें। कहा कि सामान्य अपराधों में 60 दिन, जघन्य अपराध में 90 दिन में विवेचना पूरी करनी है। यह नियम राजपत्रित अधिकारियों पर भी लागू है। एससी-एसटी एवं दहेज हत्या के मामलों की समयबद्ध, निष्पक्ष विवेचना सुनिश्चित करने के लिए कहा। संवेदनशील मुकदमों का प्राथमिकता पर खुलासा कर गिरफ्तारी के निर्देशित किया। गैंगस्टर मामलों के जल्द निस्तारण, चिह्नित अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई, आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एवं हिस्ट्रीशीट की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। चोरी पर रोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.