कोडरमा, अप्रैल 30 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2026 के शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के लिए कोडरमा अनुमंडल दंडाधिकारी न्यायालय ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। यह भी पढ़ें- NEET UG : नीट परीक्षा में बायोमैट्रिक फेल हुआ तो क्या होगा, NTA ने दी बड़ी राहत, जारी किया नियमपरीक्षा की तिथि और केंद्र निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तीन मई की दोपहर दो से पांच बजे तक जिले के दो परीक्षा केंद्रों सीडी बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, झुमरी तिलैया तथा पीएम श्री परियोजना बालिका 2 उच्च विद्यालय, कोडरमा में परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की पर...