कोडरमा, जून 19 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले में कल रविवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू कर दी है। उपायुक्त कोडरमा के निर्देश पर अनुमंडल दंडाधिकारी द्वारा परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है। जिले में नीट परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। इसके लिए सी.डी. बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, झुमरी तिलैया तथा पीएम श्री परियोजना बालिका विद्यालय, कोडरमा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जारी आदेश के अनुसार 21 जून को दोपहर 1:00 बजे से शाम 6:15 बजे तक दोनों परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा प्रभावी रहेगी। यह भी पढ़ें...