फरीदाबाद, जून 18 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। नीट के परीक्षार्थी दो दिन मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। प्रदेश सरकार ने नीट के परीक्षार्थियों के लिए 20 और 21 जून को हरियाणा रोडवेज की निशुल्क बस सेवा की घोषणा है। छात्र अपना नीट का प्रवेश पत्र दिखाकर निशुल्क बस सेवा का लाभ ले सकेंगे। बस परीक्षार्थियों को संबंधित जिलों तक छोड़ने के अलावा उन्हें वापस भी लाकर छोड़ेगी। स्मार्ट सिटी से 20 से अधिक बसें रवाना होंगी। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बता दें कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) परीक्षा 21 जून को आयोजित होगी। जिले में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां हजारों विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा की तैयारीर को लेकर उपायुक्त आयुष सिन्हा ने गुरुवार को लघु सचिवालय सभागार में परीक्षा व्यवस्था से जुड़े ट्रांजिट अधिकारि...