नीट धांधली और लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
रुद्रपुर, जुलाई 23 -- शक्तिफार्म, संवाददाता। नीट में धांधली और इसके विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों एवं कांग्रेस नेताओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ शक्तिफार्म में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। गुरुवार को नगर के सुभाष चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि पुलिस संरक्षण में अराजक तत्वों और दिल्ली पुलिस ने निर्दोष छात्रों को घेरकर उन पर बर्बरता से लाठियां बरसाईं और आंसू गैस के गोले छोड़े। प्रदर्शन में शामिल छात्राओं और महिलाओं के साथ भी पुलिस और असामाजिक तत्वों द्वारा अभद्रता की गई। कहा कि जब विपक्ष के नेता और सांसद राहुल गांधी समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेता छात्रों के समर्थन में उतरे और सरकार से जवाब मांगते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर धरने पर बैठे, तो उनके साथ भी बर्बरतापूर्ण व्यवहार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.