नीट छात्रों के लिए खुशखबरी, देश में एमबीबीएस की 3275 सीटें और बढ़ीं, लेटेस्ट NMC सीट मैट्रिक्स जारी
नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- MBBS Seats In India : नीट यूजी छात्रों के बड़ी खुशखबरी है। देश में एमबीबीएस की सीटें और बढ़ गई हैं। एनएमसी यानी नेशनल मेडिकल कमिशन ने एमबीबीएस सीटों का लेटेस्ट सीट मैट्रिक्स जारी किया है। जुलाई में जहां एनएमसी के सीट मैट्रिक्स में कुल एमबीबीएस सीटें 136939 थीं, वहीं सितंबर में यह बढ़कर 140214 हो गई हैं। पहले जहां सरकारी एमबीबीएस सीटें 63296 थी, वो अब बढ़कर 63971 हो गई हैं। वहीं प्राइवेट सीटें पहले जहां 73,643 थी, वो अब बढ़कर 76,243 हो गई हैं। जुलाई में कुल मेडिकल कॉलेज 823 (441 सरकारी और 382 प्राइवेट) थे। अब कुल कॉलेज 836 हो गए हैं यानी इसमें 13 नए कॉलेज (4 सरकारी और 9 प्राइवेट) जुड़े हैं। एमबीबीएस सीट बढ़ने के बाद एमसीसी राउंड 3 में कई जगहों पर नीट कटऑफ गिर सकती है।सितंबर 2026 के अनुसार राज्यवार एमबीबीएस सीटें और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.