कार्यालय संवाददाता, फरवरी 7 -- पटना के हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की मौत की गूंज अब देश की राजधानी दिल्ली में होने वाली है। नीट छात्रा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर रविवार, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। इसमें शामिल होने के लिए शनिवार को जहानाबाद से दर्जनों लोग विभिन्न निजी वाहनों से रवाना हुए। दिल्ली जाने वालों को पुलिस पकड़ नहीं ले इसके लिए दोपहर बाद गोपनीय तरीके से मृतका के माता-पिता सहित गांव के 6 लोग भी दिल्ली के लिए निकल गए। दिल्ली के लिए निकले वाहनों पर किसी तरह का बैनर नहीं लगा हुआ था। दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर नीट की छात्रा के परिवार ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। छात्रा के पिता ने कहा कि जो ल...