मुजफ्फरपुर, फरवरी 3 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पटना में नीट की छात्रा की हुई हत्या के दोषियों को फांसी देने की मांग सनातन सेवक संस्थान ने की है। संस्थान ने छात्रा को श्रद्धांजलि देने के लिए मंगलवार को कैंडल मार्च निकाला। मार्च खुदीराम बोस स्मारक स्थल से भारत माता नमन स्थल कलेक्ट्रेट पहुंचा। वहां दो मिनट का मौन भी रखा गया। कैंडल मार्च सनातन सेवक संस्थान के प्रदेश संरक्षक प्रभाकर कुमार एवं जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार के नेतृत्व में निकाला गया। प्रभाकर कुमार ने कहा कि अगर दोषियों पर सरकार कार्रवाई नहीं करती है तो पटना में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कैंडल मार्च में हिन्दूवादी नेता वैभव मिश्रा, चिकित्सक गौरव वर्मा, धर्मवीर शुक्ला, सावन पाण्डेय, रामबाबू यादव, पैक्स अध्यक्ष मनीष बसंत शाही, अमित कुमार मुनमुन, पंकज रंजन, चंदन कुमार, सितेश ...