प्रधान संवाददाता, जनवरी 23 -- पटना में शंभू हॉस्टल, अस्पताल एवं अन्य जगहों पर छानबीन के बाद एसआईटी को आशंका है कि नीट की तैयारी कर रही छात्रा से यदि अनहोनी हुई है तो जहानाबाद या अन्य जगह पर हो सकती है। मगर परिजन इससे संतुष्ट नहीं हैं। परिजनों ने दो बिंदुओं पर आपत्ति दर्ज की है। इसके बाद एसआईटी ने उन दो बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि छह जनवरी को शंभू गर्ल्स हॉस्टल में बेहोशी ही हालत में मिलने पर छात्रा का तीन प्राइवेट अस्पतालों में उपचार कराया गया था। पहले अस्पताल ने तो प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया था, लेकिन जिस अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कराया गया था वहां के डॉक्टरों ने लक्षण के आधार पर उपचार शुरू किया था। परिजनों का यह भी कहना है कि उपचार के दौरान अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया था कि वायरल मेनेंजाइटिस बीमारी है। डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.