नीट छात्रा की आत्महत्या की गुत्थी उलझी, गोलियों के 3 निशान और 4 खोखों का क्या है राज?
नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- प्रयागराज (झूंसी) , हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के झूंसी इलाके के त्रिवेणीपुरम कॉलोनी में नीट छात्रा रीतू शर्मा की मौत को पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानकर जांच कर रही है, लेकिन साक्ष्य कई सवाल खड़े कर रहे हैं। कमरे के अंदर रखी आलमारी पर तीन जगह गोली लगने के निशान मिले हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो घटनास्थल से चार खोखे भी बरामद हुए हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि रीतू ने खुद को गोली मारने से पहले आखिर आलमारी पर तीन गोलियां क्यों चलाईं? क्या उसने पिस्टल चलाने का अभ्यास किया था या इसके पीछे कोई दूसरी वजह थी? फिलहाल पुलिस इन सवालों का जवाब तलाश रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रीतू की कनपटी में लगी गोली आर-पार होने से की मौत की पुष्टि हुई है। घटनास्थल से पिता की लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद हुई। चर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.