कानपुर, जुलाई 30 -- नीट छात्रा आर्या सिंह NTA के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंच गई हैं। आर्या सिंह ने एनटीए पर ओएमआर शीट बदलने का गंभीर आऱोप लगाया था। उनके अनुसार दो बार अलग-अलग अंकों वाली अंकतालिका जारी की गई। एनटीए को मेल कर पूरे मामले की जानकारी दी थी। एनटीए ने उनके दावे को ही खारिज कर दिया गया था। एनटीए ने ज्यादा नंबर वाली अंक तालिका को ही फर्जी करार दिया था। इसे लेकर आर्या दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन में भी शामिल हुई थीं। वहीं से पीएम मोदी से भी गुहार लगाई थी। इसके बाद भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली तो अब हाईकोर्ट पहुंच गई हैं। उन्होंने केंद्र सरकार के साथ ही चार अन्य को पार्टी बनाया है। इसमें परीक्षा केंद्र भी शामिल है। कानपुर के हिमालय भवन शताब्दी नगर रतनपुर पनकी निवासी पूर्व सैनिक राकेश सिंह की बेटी आर्या सिंह ने भी नीट का री...