चक्रधरपुर, अगस्त 8 -- चक्रधरपुर। बीएनआर स्कूल बंडामुंडा के छात्र दिलीप साहू को नीट में क्वालीफाई करने के बाद शुक्रवार को उसे चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया के द्वारा 50 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान किया। डीआरएम ने दिलीप की इस सफलता की भूरि भूरि प्रसंशा की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर चक्रधरपुर मंडल स्कूल नियंत्रण अधिकारी सह सिनियर डीपीओ डा. ऋषभ सिन्हा भी मौजूद थे। स्कूल के प्रचार्य प्रवीर कुमार दत्ता के साथ दिलीप के पिता भी चक्रधरपुर आए और अधिकारियों से मुलाकात किया। मालूम हो कि चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा बीएनआर स्कूल के छात्र दिलीप साहू ने विपरीत परिस्थितियों में बिना किसी मंहगी कोचिंग लिए अपनी कड़ी मेहनत के बल पर नीट की परीक्षा पास की। उनका इस परीक्षा में आल इंडिया रेंक 5919 रहा। उसने 720 अंक में से 616 अंक प्रा...