मोतिहारी, अगस्त 17 -- सिकरहना, निसं। यूजी नीट में सफलता प्राप्त करने वाले मेधावी अभ्यर्थियों के सम्मान में ढाका विधानसभा के जन सुराज के पूर्व प्रत्याशी डॉ. एल. बी. प्रसाद द्वारा शनिवार को ढाका में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'उड़ान सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. श्याम किशोर सिन्हा, डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता, डॉ. बी. के. चौधरी, डॉ. संध्या रागिनी, डॉ. प्रीति प्रसाद एवं डॉ. कु. मोनालिसा गुप्ता आदि उपस्थित थे। समारोह का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर नीट में सफलता प्राप्त करने वाले अंशुल कुमार, नितीश कुमार, अर्पिता कुमारी, अंशु कुमारी, प्रसाद पल्लव, उमर जेया एवं मो. साजिद को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Purnia News: मानव संसाधन का विकास सरकार की प्राथमिकता : प...