धनबाद, जून 22 -- नीट को लेकर धनबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर वरीय पुलिस अधिकारियों ने जायजा लिया। रविवार को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह सजग रही। सुबह से ही जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस अधिकारियों ने पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और तैनात पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। केंद्रों के प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की सघन जांच के बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश दिया गया। यह भी पढ़ें- कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई नीट-यूजी परीक्षा परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ जुटने से रोकने...