रांची, जून 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। 21 जून को होनेवाली री-नीट परीक्षा की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। परीक्षा के संचालन में किसी प्रकार की विपरीत परिस्थिति न हो, इसके लिए शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन तैयारी में जुटे हैं। इधर, अभ्यर्थियों की भी चिंता बढ़ी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित होती है, तो कटऑफ में 40 से 50 अंकों तक का अंतर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसका असर गंभीरता से तैयारी करने वाले विद्यार्थियों पर नकारात्मक नहीं पड़ेगा, बल्कि उन्हें इसका लाभ मिलने की उम्मीद है। नीट विशेषज्ञ और साइकोग्राफिक सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष विकास कुमार के अनुसार, परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के बीच इस समय सबसे बड़ी चुनौती मानसिक दबाव है। कई छात्र आत्मविश्वास की कमी महसूस कर रह...