नीट की सफल छात्रा कुमकुम को तेरापंथ ट्रस्ट करेगा पुरस्कृत
देवघर, जुलाई 27 -- नीट 2026 की परीक्षा में महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्रा कुमकुम भारती को तेरा पंथ ट्रस्ट कोलकाता पुरस्कृत करेगा। कुमकुम भारती ने इस विद्यालय से 2020 में कक्षा दसवीं की परीक्षा पास की और अपना लक्ष्य डॉक्टर बनने का बनाया। कठिन परिश्रम करते हुए उसने इस वर्ष अपने लक्ष्य को प्राप्त किया। कुमकुम भारती के पिता प्रफुल्ल चंद्र दास शिक्षक हैं। इनका पूरा परिवार नया बाजार मधुपुर में निवास करता है। कुमकुम भारती की इस सफलता पर पूरा परिवार प्रसन्न है। छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने घर परिवार और सभी शिक्षकों को दी है, जिनके सहयोग से उनका लक्ष्य पूरा हुआ है। महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिवार एवं तेरापंथ ट्रस्ट कोलकाता ने नीट की सफल छात्रा को पुरस्कृत करने की योजना बनाई है। विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन मोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.