दरभंगा, मई 13 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) रद्द होने से जिले के अभ्यर्थियों में ऊहापोह की स्थिति है। कई परीक्षार्थियों का कहना है कि उनकी परीक्षा काफी अच्छी गयी थी। अब अगली परीक्षा कैसी होगी, इसे लेकर वे चिंतित दिख रहे हैं। नीट की परीक्षा देने के बाद अधिकतर परीक्षार्थी विभिन्न महानगरों की ओर चले गए हैं। ऐसे में अब फिर से परीक्षा में शामिल होने की बात से अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ गई है। कई परीक्षार्थियों ने कहा कि परीक्षा देने के बाद वे दिल्ली आ गए हैं। अब दोबारा परीक्षा देने के लिए उन्हें दिल्ली से दरभंगा आना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- पैकेज:दोबारा नीट परीक्षा से छात्रों में बढ़ी चिंता इसमें राशि भी खर्च होगी और मानसिक तनाव भी रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारी परीक्षा काफी बेहत...