पटना, जनवरी 6 -- गांधी मैदान थाना क्षेत्र के सीपी ठाकुर रोड स्थित पीजी गर्ल्स हॉस्टल में मंगलवार को नीट की तैयारी करने वाली 16 साल की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना उस समय हुई जब उसकी रूम पार्टनर कोचिंग गई थी। छात्रा औरंगाबाद जिले के दाउदनगर की रहने वाली थी। उसके पिता व्यवसायी हैं। उसने आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चल पाया है। कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों के बाबत पुलिस छानबीन कर रही है। पीजी हॉस्टल के प्रबंधक ने छात्रा के आत्महत्या करने से संबंधित सूचना दिन के 10 बजे गांधी मैदान थाने को दी। पुलिस पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था। दरवाजे का लॉक तोड़कर पुलिस कमरे में पहुंची तो देखा कि पंखे में फंदा लगा लड़की ने आत्महत्या कर ली है। प...