मुजफ्फरपुर, मई 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नीट से दो दिन पहले सोशल साइट पर पेपर बेचने वाले गैंग से जुड़े मनीष के साथियों की तलाश में पुलिस जुटी है। उसको चिह्नित करने के लिए पुलिस उससे जब्त चार मोबाइल और लैपटॉप आदि की जांच कर रही है। उसके सोशल साइट चैनल की प्रारंभिक जांच में उसका जुड़ाव राजस्थान के गैंग से होने की पुलिस को आशंका है। इस चैनल पर पेपर बेचने के प्रचार-प्रसार के बाद वह मैसेंजर के जरिए लेनदेन का सौदा कर रहा था। पेपर बेचने के लिए कई परीक्षार्थियों से उसने नवी मुम्बई के जुईनगर स्थित फिनो बैंक के खाते में रुपये लिए। यह भी पढ़ें- पेपर लीक नहीं पकड़ा जाता तो राजस्थान का 12वीं में मुश्किल से पास छात्र बन जाता NEET टॉपर इसके अलावा मुजफ्फरपुर में इंडसइंड बैंक में खोले गए एक खाते में रुपये लिया। वहीं, हर्ष कनोडिया के क्यूआर कोड स...