नीट ऑनलाइन होने से विद्यार्थी खुश, फैसले का स्वागत किया
फरीदाबाद, मई 15 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा । राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को अगले वर्ष से ऑनलाइन कराने के फैसले का मेडिकल की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों ने स्वागत किया है। नीट की तैयारी करने वाले छात्र काफी प्रसन्न भी हैं। छात्रों का मानना है कि जेईई की तर्ज पर ऑनलाइन परीक्षा होने से प्रश्नपत्र लीक जैसी घटनाओं पर काफी हद तक रोक लग सकेगी। इसके साथ ही ओएमआर शीट भरने की जटिल प्रक्रिया से भी राहत मिलेगी। हालांकि जहां एक ओर विद्यार्थी सरकार के इस निर्णय से खुश नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर 21 जून को दोबारा नीट परीक्षा कराए जाने की घोषणा ने कई छात्रों की चिंता बढ़ा दी है। विशेष रूप से वे विद्यार्थी परेशान हैं जिनकी पहली परीक्षा अच्छी गई थी और जिन्हें बेहतर परिणाम की उम्मीद थी। वहीं छात्राें ने पेपर लीक करने वालों के खिलाफ कड़ी सजा की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.