सहारनपुर, जून 19 -- सहारनपुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने बड़ी राहत दी है। निगम ने 20 और 21 जून 2026 को प्रदेशभर में संचालित रोडवेज बसों में नीट अभ्यर्थियों को यात्रा किराए में 50 प्रतिशत की विशेष छूट देने का निर्णय लिया है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थियों को यात्रा के दौरान अपना वैध नीट-यूजी एडमिट कार्ड प्रस्तुत करना होगा। क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के सुगम और किफायती आवागमन को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है। यह भी पढ़ें- नीट अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में आधे किराये पर सफर उन्होंने कहा कि सभी बस चालकों और परिचालकों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं ताकि पात्र अ...