कानपुर, मई 12 -- कानपुर। नीट निरस्त होने को लेकर प्रदेश श्रमिक बस्ती महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र दीक्षित की अगुवाई में बैठक हुई। इसके बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र भेज मांग की है कि नीट देने वाले छात्रों को पांच-पांच हजार रुपये दिया जाए। शैलेंद्र दीक्षित ने कहा कि अभी भी बड़ी संख्या में परीक्षार्थी कर्ज लेकर परीक्षा देने को आते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए परीक्षार्थियों को राहत राशि दी जाए। नीट परीक्षार्थियों को राहत राशि मिलने से वे लोग भविष्य में दोबारा होने वाली परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। यह भी पढ़ें- NEET पेपर लीक को लेकर दिल्ली में NSUI का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस से झड़प; लगाए 'डॉक्टर की डिग्री बिकाऊ है' के नारे यह भी पढ़ें- NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दर्ज की FIR, जांच शुरू यह भी ...