हल्द्वानी, जून 18 -- हल्द्वानी। नीट (यूजी)-2026 की संभावित पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले उत्तराखण्ड के अभ्यर्थियों को राहत देते हुए राज्य सरकार ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की साधारण श्रेणी की बसों में नि:शुल्क यात्रा सुविधा देने का निर्णय लिया है। परिवहन निगम मुख्यालय की ओर से बुधवार को जारी आदेश के अनुसार यह सुविधा 19 जून 2026 की मध्यरात्रि से 23 जून 2026 की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगी।महाप्रबन्धक (संचालन) क्रान्ति सिंह ने बताया कि केवल उत्तराखण्ड के स्थायी निवासी और पुनर्परीक्षा के लिए वैध प्रवेश पत्र धारक अभ्यर्थी ही इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। अभ्यर्थी अपने गृह अथवा वर्तमान निवास स्थान से परीक्षा केन्द्र तक तथा परीक्षा के बाद वापसी यात्रा एक बार नि:शुल्क कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- प्रवेश पत्र दिखाकर परिवहन निगम की बसों में किराये में 5...