प्रयागराज, जून 20 -- राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-2026) को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने विशेष तैयारियां की हैं। मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल के निर्देश पर प्रयागराज जंक्शन सहित प्रमुख स्टेशनों पर हेल्प डेस्क बनाई गई है, जहां अभ्यर्थियों को ट्रेन, प्लेटफॉर्म और स्थानीय परिवहन संबंधी जानकारी दी जाएगी। अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए कर्मचारियों की तैनाती बढ़ाई गई है तथा अतिरिक्त रैक भी तैयार रखे गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर प्रयागराज जंक्शन से ऑन-डिमांड ट्रेनें चलाई जाएंगी, जबकि रामबाग स्टेशन से वाराणसी होते हुए गोरखुपर के लिए परीक्षा विशेष ट्रेन संचालित की गई है। यह ट्रेन रामबाग से रात आठबजे झूंसी होकर चलेगी। यह भी पढ़ें- NEET अभ्यर्थियों के लिए रेलवे का विशेष इंतजाम, लखनऊ-गोरखपुर समेत इन शहरों के लिए चलेगी स्पेशल ...