नीट अभ्यर्थियों के लिए राहत, परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ा
सहारनपुर, जून 19 -- सहारनपुर। नीट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर रेलवे ने परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। इससे दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच सफर करने वाले हजारों परीक्षार्थियों को राहत मिलेगी और नियमित ट्रेनों पर भीड़ का दबाव कम होगा। जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेनों का संचालन निर्धारित अवधि से आगे बढ़ाया गया है। रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 04427 शकूरबस्ती-सहारनपुर एक्जाम स्पेशल ट्रेन का संचालन अब 21 जून तक किया जाएगा। वहीं ट्रेन संख्या 04428 सहारनपुर-शकूरबस्ती एक्जाम स्पेशल का संचालन 22 जून तक जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- NEET Re-exam: देश के सिर्फ 3 राज्यों से हैं 34% नीट यूज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.