कुशीनगर, मई 4 -- पडरौना। पडरौना शहर में नीट के लिए सर्वाधिक परीक्षा केंद्र बनने के लिए शाम को बाजार में चहल पहल बढने तथा परीक्षाथिर्यों के निकलने पर जाम की समस्या से लोगों को दो चार होना पड़ा। जाम के दौरान पुलिस कर्मी समेत यातायात पुलिस अपने ड्यूटी प्वाइंट में मुस्तैद दिखे। इसके चलते जाम में फंसने वालों को ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा।जिले के पडरौना शहर में दस में सर्वाधिक चार परीक्षा केंद्र बने थे। इनमें यूएनपीजी कॉलेज व यूएनआईसी तथा हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज पडरौना व राजकीय कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज पडरौना शामिल रहे। इन केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने और शाम के वक्त शहर में चहल पहल बढने के कारण लोगों का जाम की समस्या से गुजरना पड़ा। यह भी पढ़ें- फीजिक्स के सवालों से अभ्यर्थियों के छूटे पसीने यातायात निरीक्षक अश्वनी ...