चंदौली, मई 4 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। देश के प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) रविवार को जिले में शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। कड़ी निगरानी और पारदर्शी व्यवस्था के बीच परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान 48 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग नहीं लिया। यह भी पढ़ें- शहर के 16 केंद्रों पर हुई नीट की परीक्षापरीक्षा केंद्रों की जानकारी जिले में पीडीडीयू नगर में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें मानसनगर स्थित केंद्रीय विद्यालय में दो केंद्र स्थापित किए गए, जबकि पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज और नगर पालिका इंटर कॉलेज में एक-एक केंद्र निर्धारित किया गया था। परीक्षा दोपहर...