नई दिल्ली, जुलाई 20 -- नीट पेपर लीक, राम मंदिर में चढ़ावा चोरी सहित अन्य मुद्दों को लेकर लोकसभा में सोमवार को जबरदस्त हंगामा हुआ। नारेबाजी और शोर-शराबे के बीच सदन की कार्यवाही छह बार स्थगन के बाद मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के सांसद विभिन्न मुद्दों को उठाते हुए आसन के करीब आ गए और नारेबाजी करने लगे। लोकसभा अध्यक्ष ने सांसदों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए प्रश्नकाल शुरू कराया, लेकिन हंगामा बढ़ता गया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। दोबारा कार्यवाही शुरू होने पर कई सांसदों ने दावा किया कि प्रदर्शन के चलते संसद के गेट बंद कर दिए गए हैं। कई संसद सदस्यों को संसद परिसर में प्रवेश ...