श्रावस्ती, मई 27 -- कटरा,संवाददाता। बिजली विभाग की लापरवाही के कारण एक किशोरी 11 हजार लाइन की चपेट में आ गयी। इससे गंभीररूप से झुलस गई। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बुधवार को ग्राम सभा डिगुराजोत की चांदनी पुत्री अकबर अली की दादी गांव के बाहर नहर के किनारे बकरी चराने गई थीं। इस दौरान चांदनी अपनी दादी को पानी देने जा रही थी। तभी रास्ते में ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार नीचे लटक रहा हैं। रास्ते पर जाते समय चांदनी उसी लाइन की चपेट में आ गई। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गई। यह भी पढ़ें- नीचे लटक रहा था तार,करंट लगने से किशोरी झुलसी घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। बॉस बल्ली की मदद से तार को हटाया गया। आनन-फानन में परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से घायल किशोरी को सामुदाय...