नीचे दुकान और ऊपर मकान; दिल्ली में कैसे जिंदा जल गए 9 लोग, 2 ने लगा दी छलांग
नई दिल्ली, मार्च 18 -- दिल्ली में बुधवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और भीषण अग्निकांड हो गया, जिसमें 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। इनमें 3 मासूम बच्चियां भी शामिल हैं, जिनकी उम्र अभी महज 12, 6 और 5 साल थी। पालम मेट्रो स्टेशन के पास एक ऊंची इमारत में यह आग लगी थी जिसमें नीचे कपड़ों और कॉस्मेटिक की दुकानें थीं और ऊपर एक परिवार रहता था। सुबह सात बजे के आसपास अचानक उठी लपटों ने पूरे मकान को अपनी जद में ले लिया। दो लोग इमारत से कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अग्निकांड पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि घटना की न्यायिक जांच का आदेश दिया गया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) को सुबह करीब 7 बजे पालम मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में आग लगने की सूचना मिली। दमकल के 30 वाहन मौके पर भेजे गए और आग बुझाने और अंदर फंसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.