दरभंगा, अप्रैल 14 -- शशिनाथ सिंह,दरभंगा। अगलगी की घटना में गोविंद, उसकी पत्नी एवं तीन माह के पुत्र की असमय मौत हो गई। इससे उसके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं दूसरी ओर परिजनों को थोड़ा संतोष है कि घटना में गोविंद का बड़ा पुत्र पूरी तरह सुरक्षित है। इससे गोविंद के घर का चिराग बुझने से बच गया। बताया जाता है कि गोविंद का बड़ा पुत्र डिगू कुमार (3) घर के नीचे सड़क पर अपने चचेरे भाइयों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान घर में आग लगी, जिसमें उसके माता-पिता एवं छोटे भाई की मौत हो गई। अबोध बच्चे को तो समझ में भी नहीं आ रहा है कि उसके माता-पिता व भाई के साथ क्या हुआ है। यह भी पढ़ें- पति-पत्नी और 3 माह की बेटी की जिंदा जले, 4 की हालत नाजुक; दिल दहलाने वाला हादसा कहां हुआ? संभवत: सदमे के कारण वह सोमवार को दिन में काफी देर तक सोया हुआ था। मातमपुर्सी...