नींव भराते समय भूमि विवाद में दो पक्ष भिड़े
गोंडा, जून 23 -- मोतीगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजापुर परसौरा के भरोसा गांव में मंगलवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें दंबगों द्वारा बंदूक लेकर आने की बात सामने आ रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। राजापुर परसौरा के भरोसा निवासी भवानी सहाय ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ लोगों से भूमि विवाद का मामला न्यायालय में चल रहा था। विपक्षी हनुमान दत्त, आशीष, विनय दत्त, रामदेव जबरन रास्ता मांग रहे थे। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में दो पक्ष भिड़े, वीडियो वायरल इस प्रकरण में एसडीएम न्यायालय से उसके पक्ष में आदेश हो चुका है। फिर भी विपक्षीगण नहीं मान रहे हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.