नींव भरने के विवाद में महिला से मारपीट, तोड़फोड़
पीलीभीत, जून 26 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम सरौरी में जमीन पर नींव भरने को लेकर विवाद हो गया। गांव निवासी बैजंती पत्नी राकेश जहानाबाद थानें में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि 25 जून की सुबह करीब आठ बजे वह अपनी जगह में नींव भरवा रही थीं। इसी दौरान टीकाराम, छोटेलाल, नरेंद्र और कालीचरन लाठी-डंडों के साथ उनके घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने रास्ता देने का दबाव बनाया, विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उनकी जगह पर जबरन रास्ता बनाने का प्रयास किया और घर की दीवारें व शौचालय भी तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- दीवार गिराने और पीटने पर आठ के खिलाफ केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.